CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 8

प्रभु यीशु राजा है वह महिमा का

prabhu yeeshu raaja hai - vah mahima ka

More
(भजन - 24) प्रभु यीशु राजा है - वह महिमा का राजा है ।।
1.पृथ्वी और जो कुछ है उसमें, यीशु ही का है; जगत और निवास सब उसके, यीशु ही के हैं ।... प्रभु
2.क्योंकि उसने नेव पृथ्वी की, पानी पर डाली है; और महानदों पर उसको स्थिर भी किया है ।
3.यहोवा के पर्वत ऊपर कौन है चढ़ सकता ? उसके पवित्र स्थान में कौन, खड़ा हो सकता ?
4.वही जिसका दिल निर्दोष है, काम भी है पवित्र; जिसने अपने मन को झुठ पर नहीं लगाया हैं ।
5.वही जो झूठी शपथ न खाता, प्रभु से आशीषें पाता; और उसका परमेश्वर उसको, धर्मी ठहराता है ।
6.धर्मी लोग हैं प्रभु सब ही, खोजी तेरे ही हैं; वे सब तेरा दर्शन पाने, तेरे घर में आते ।
7.ऊँचे करो सिर दरवाजों, ऊँचे हो सब द्वारों; ताकि महान राजा आवे, सिर तब ऊँचे करो ।
8.यह महिमा का राजा कौन है ? कौन राजा प्रतापी ? सेनाओं का जो यहोवा, वह राजा प्रतापी ।

Back to Siyon Ke Geet