CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 700

अब ढाढ़स बाँधों

ab dhaadhas baandhon

John 16:33

More
"ढाढ़स बाँधों, मैंने संसार को जीत लिया है |" यूहन्ना John 16:33
अब ढाढ़स बाँधों, यीशु ने कहा है,संसार को मैंने जीत लिया है ||
1.मिसर में जब तुम थे, छुड़ाया था मैंने,जब यात्रा में थे सम्भाला था मैंने,वाचा अपनी स्मरण करके कार्य किया,जाति जातियों को मैं ने हार दी है |
2.विधियों का जो लेख तुम्हारे नाम पर था,विरोध में भी जो था उस में बन्धे सब थे,क्रूस पर कीलों से जड़कर हटाया जो मैं,खुल्लमखुल्ला शैतान को हरा दिया है |
3.मेरे हाथ में देखो दाऊद की कुंजी है,अधोलोक की कुंजी, अथाहकुंड की भी है,सब कुछ खोलना बन्द करना मेरे हाथ में है,हिम्मत रखकर तुम को मुझ से बल पाना है |
4.मेरे वचन को धीरज से जो थामे हैं,बचा रखूंगा मैं जब संसार परखा जाये,रक्षा करूँगा मैं जब संकट आये,आँखे रखूंगा मैं मेरा ये वायदा है |
5.आज तक तुम को कभी भी न छोड़ा,हर समय हर दशा में मैं साथ साथ रहा,जब तुम दुःखी हुए, मैं भी दुःखित हुआ,मेरा बलवन्त अदृश्य हाथ जो चलाया है |

Back to Siyon Ke Geet