CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 699

हे पहरुआ क्या तू

he paharua kya too

Isaiah 21:11

More
"हे पहरुआ, रात का क्या समाचार है ?" यशायाह Isaiah 21:11
हे पहरुआ क्या तू जानता है ? कोई तुझको पुकारता है,रात कितनी है तू बता दे अब, कोई तुझ को पूछता है ||
1.क्या उत्तर तेरा अब ये है, भोर होती है और रात भी,यदि तुम पूछना चाहते पूछो, फिर लौट कर आना है |
2.प्रभु ने तुझ को ठहराया है, क्योंकि तू उसका पहरुआ है,जागना ही तेरा काम है, अब नींद को तो भूलना है |
3.ऊँचाई पर तुझ को रहना है, ताकि तू दूर दूर देख सके,शत्रु की गीत को देखकर, अब सब को उठाना है |
4.आत्मिक हथियार से तू सजकर, जागने के बुरुज पर रहना है,नरसिंगे को तू फुंककर के, सन्तों को जगाना है |

Back to Siyon Ke Geet