"मैं इब्रहीम का, इसहाक का और याकूब का परमेश्वर हूँ |" निर्गमन 3:6
हे इब्रहीम, इसहाक, और इस्राएल का ईश्वर जो,जीवित सदा है तू ||
1.एलोहीम, अदोनाई, त्रिएक ईश्वर तू,मालिक और सिरजनहार भी है तू,सबको बचाता है अद्भुत है तू |
2.यहोवा परमेश्वर, प्रभुओं का प्रभु तू,दर्शन देनेवाला ईश्वर तू,खुद को सम्भालता और अनन्त है तू |
3.एल-शद्दाई प्रबु तू, सर्वशक्तिमान तू,तृप्ति का भंडार है जो तू,बहुतायत का ईश्वर, रक्षक है तू |
4.यहोवा-यीरे तू, उपाय जो करता तू,तहोवा-रोपे चंगाकारी है तू,यहोवा-निस्सी विजय देता है तू |
5.यहोवा-कादेश तू, पवित्र करता है तू,यहोवा-शालेम, प्रभु शान्ति है तू,यहोवा-सिदकेनु, धार्मिकता है तू |
6.यहोवा-रोही तू, जग का रखवाला तू,भेड़ों को कभी भी न छोड़ता है तू,साथ अपने उनको ले चलता तू |
7.यहोवा-शाम्मा तू, उपस्थित यहाँ तू,और रहेगा प्रभु युग युग तू,सदा हम को अपने पास रखेगा तू |