CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 703

मैं शीघ्र आनेवाला हूँ

main sheeghr aanevaala hoon

Revelation 22:20

More
"आमीन, हे प्रभु यीशु आ !" प्रकाशित Revelation 22:20
"मैं शीघ्र आनेवाला हूँ", यीशु ने कहा,हम कहते हैं, आमीन, हे प्रभु यीशु आ |आमीन, आमीन, हे प्रभु यीशु आ !
1.पिय यीशु को स्वीकार कर के ... यीशु की सेवा करना है,अपना दीपक जलता हुआ ... और चमकते भी रखना है,हे प्रभु यीशु आ | हे प्रिय यीशु आ | ... आमीन ... आमीन
2.प्रभु यीशु आनेवाला है ... हमें तो जागते रहना है,लापरवाही से नहीं जीना है ... पर तैयार होकर रहना है,हे प्रभु यीशु आ | हे प्रिय यीशु आ | ... आमीन ... आमीन
3.मसीह यीशु आनेवाला है ... हमें साक्षी बनकर रहना है,सच्चे चेले हमें बनाना है ... उस के काम में लगे रहना है,हे प्रभु यीशु आ | हे प्रिय यीशु आ | ... आमीन ... आमीन
4.दूतों के साथ जब वह आए ... हम विश्वास योग्य पाये जाए,विश्वास से आगे बढ़ना है ... चैकसी के साथ हमें चलना है,हे प्रभु यीशु आ | हे प्रिय यीशु आ | ... आमीन ... आमीन
5.जो जयवन्त जीवन जीयेंगे ... हवा में उठा लिए जायेंगे,प्यारे यीशु से मिलेंगे ... सदा विश्राम हम पाऍंगे,हे प्रभु यीशु आ | हे प्रिय यीशु आ | ... आमीन ... आमीन
6.प्रभु यीशु के आने के समय ... मन आनन्द से भर जाऍंगे,ललकार से आते हुए ... सुन्दर यीशु को देखेंगे,हे प्रभु यीशु आ | हे प्रिय यीशु आ | ... आमीन ... आमीन

Back to Siyon Ke Geet