"ये तो ऐसे मनुष्य हैं जिन्होंने आपने प्राण हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम के लिए जोखिम में डाले हैं |” प्रेरितो Acts 15:26
क्या तेरी गवाही? क्या है तेरा बलिदान?मसीह यीशु को ग्रहण करके, क्यों तुम सोने लगे?जागो ... उठो ... आओ ... विश्वासी ||
1.प्रेरितों के समय में ... हिंसा जब प्रबल हुई,सब कुछ सहते हुए ... आत्मा बचाते रहे |
2.पत्थरवाह किये गये ... आरे से चीरे गये,प्रचार वह करते रहे ... दर्शन में बने भी रहे |
3.कोड़ो से मारे हये ... कैद में भी डाले गये,कैद की बेड़ियाँ भी ... उनको तो रोक ना सकी |
4.कुर्बानी देते हुए ... सेवा वह करते रहे,वचन तो फैलता हया ... मंडली बनती गयी |
5.पके खेत तो बहुत हैं ... काटने वाले मजदूर थोड़े हैं,मजदूर तू बन जा अभी ... समय अब थोड़ा ही है |