CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 706

प्यारा दूल्हा प्रभु यीशु

pyaara doolha prabhu yeeshu

Matthew 25:6

More
"देखो, दूल्हा आ रहा है |" मत्ती Matthew 25:6
प्यारा दूल्हा प्रभु यीशु आनेवाला है,तैयार रहो, जागो, उठो, आनन्द के साथ उससे भेंट करने को ||
1.सोचो भी नहीं तुम होंगे प्रियो, यीशु अचानक आ जाएगा,तैयार जो हैं और बाट जोहते हैं, प्रभु से मिलने वह जाऍंगे |
2.आनन्द का समय तब वह होगा, दुःख के आँसू सब पोंछेगा,शान्ति आनन्द के राज्य में हम, हजार साल तक राज्य करेंगे |
3.आत्मिक सुस्ती में जी पड़े हैं, जागने का समय अब आया है,स्तुति जरा अगर हम करेंगे, मूरख कुंवारी जैसे रह जयेंगे |
4.ज्ञानी कुंवारी जैसे जो जागते हैं, आत्मा के दीये को न बुझाते,दूल्हा जब आये वह भेंट करेंगे, आनन्द से वही साथ जायेंगे |
5.धन्य वे हैं, जो जाग रहे हैं, निश्चय ये ही उठाये जायेंगे,युग युग प्रभु के साथ रहकर, हल्लेलूयाह सब हम गायेंगे |

Back to Siyon Ke Geet