CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 707

हल्लेलूयाह, गाऊँगा

hallelooyaah, gaoonga

Psalm 34:1

More
"मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूँगा, उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी |" भजन Psalm 34:1
हल्लेलूयाह, गाऊँगा ... स्तुति तेरी करूँगा,हर समय प्रभु यीशु की ... स्तुति सदा होती रहेगी,प्रभुजी स्तुति तेरी करूँगा ||
1.वायदा किया है तूने ... पूरा करता भी तू है,सच्चा परमेश्वर तू है ... मुझे संभालने वाला तू है,प्रभुजी ... स्तुति तेरी करूँगा |
2.अपने विरोधियों को ... गिरा देता है प्रभु,महाप्रतापी तू है ... मेरा उद्धार का सिंग भी तू है,प्रभुजी ... स्तुति तेरी करूँगा |
3.जितनों ने तुझ को देखा ... उन्होंने ज्योति पाई,यही है अनुभव मेरा ... मेरे जीवन की ज्योति तू है,प्रभुजी ... स्तुति तेरी करूँगा |
4.डर भय सब दूर है किया ... अब तक तू ने साथ दिया,एबेनेजर बनकर प्रभु ... मेरी रक्षा तू ही है किया,प्रभुजी ... स्तुति तेरी करूँगा |
5.जीवन में जो भी होवे ... सह लूंगा आनन्द के साथ,जीऊँगा तेरे लिए ... मेरे जीवन का दाता तू है,प्रभुजी ... स्तुति तेरी करूँगा |
6.दुनिया के इस सफर में ... जो कुछ भी मार्ग में आए,तुझ को ही महिमा मिले ... मेरी विनती है तुझ से यही,प्रभुजी ... स्तुति तेरी करूँगा |

Back to Siyon Ke Geet