CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 723

मंदिर में तेरे जो निवास

mandir mein tere jo nivaas

More
"हे सेनाओं के यहोवा, तेरे निवास क्या ही प्रिय है |" भजन 84:1
मंदिर में तेरे जो निवास करते, धन्य हैं, धन्य हैं,जो तुझ से सामर्थ पाते, धन्य हैं, धन्य हैं |
1.यहोवा, तुझ पर जो विश्वास लाते धन्य हैं,तेरे वचन में, जो हर्षित होते, धन्य हैं, धन्य हैं |
2.मन के शुद्ध हैं, दयालु हैं, वे ही सचमुच धन्य हैं,नम्र जो है, मेल जो करते, वे ही धन्य हैं |
3.मन सत्य है, वचन पढ़कर मनन करने वाले धन्य हैं,लिखा हुआ, वचन सुनकर मानने वाले धन्य है |

Back to Siyon Ke Geet