CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 726

तू मेरा दयालु है

too mera dayaalu hai

More
"जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूँ |" फिलिप्पियों 4:13
तू मेरा दयालु है, मैं तेरी करुणागत हूँ |तू मेरा आश्रय भी है, मैं तेरी शरणागत हूँ |
1.सामर्थ, महिमा गौरव भी, विजय विभव तेरा ही है,क्योंकि आकाश और पृथ्वी में, जो भी है तेरा ही है |
2.प्रभु यीशु ही तो मुझे, सामर्थ प्रदान करता है,प्रभु मसीह के द्वारा ही तो, सब कुछ मैं कर सकता हूँ |
3.मन मेरा भीतर ही भीतर, बार-बार गिरा जाता है,प्रभु तेरी सामर्थ पर ही, आस लगाकर जीता हूँ |
4.हर निराशा में मेरी, आशा बनकर तू आता है,अपनी सामर्थ तू प्रकट कर, हिम्मत देकर लाता है |
5.सब दिशाओं में मुझे, तृप्त होना सिखाता है,तेरा अनुग्रह मेरे लिए, हर दशा में काफी है |
6.इस संसार के क्लेश में तू, ढाढ़स बांधना सिखाया है,क्योंकि तू ने इस संसार को मेरे लिए जीत लिया है |

Back to Siyon Ke Geet