"हे सब परिश्रम करनेवालों और बोझ से दबे हुए लोगों, मेरे पास आओ, मैं तुम्हें विश्राम दूँगा |" मत्ती Matthew 11:28
प्रभु यीशु के पास आओ, तेरा बोझ सब उठा लेगा,प्रभु यीशु ही मार्ग है, उसके सिवाय और कोई नहीं ||
1.हे परिश्रम करने वालों, बोझ से दबे हुए लोगों,प्रभु यीशु के पास अब आओ, विश्राम तुम पाओ,प्रभु यीशु बुलाता है, वो ही मुक्तिदाता है |
2.पाप और श्राप का दण्ड उठाया, सारे पापों को अपनाया,प्रेम किया प्रभु यीशु ने,आपने आप को दे दिया,तेरे लिए क्रूस पर उस ने, प्राण दिया उद्धार करने |
3.प्रभु यीशु को जान लो तुम मन को अब स्थिर कर लो तुम,बहुतायत का जीवन देगा, शरण उसकी लो,अपराधों को मान लो, आज प्रभु के पास आओ |
4.राजाओं का वह है राजा, उसके चरणों में तू आ जा,अनुग्रहकारी परमेश्वर वह, दया का सागर भी,शान्ति वह देगा, साथ अपने लेगा, कभी नहीं छोड़ेगा |