"तुम एक चुना हुआ वंश ... इसलिए कि उसके गुणानुवाद करो |" 1 पतरस 2:9
गुण तेरे प्रभु मैं तो गाऊँगा,स्तुति प्रशंसा तेरी करूँगा ||
1.पापों के सागर में डूब रहा था,अपने ही आँसू पी भी रहा था,घोर सन्धकार में घूम रहा था,उसी समय प्रभु मुझको मिला था,हाथ पकड़कर घर अपने लाया |
2.हृदय के पापों को लोहू से धोया,अनंत राज्य का भागीदार बनाया,शान्ति और आनन्द से मुँह भर दिया,अनत जीवन देकर बचाया,गोद में अपने मुझको बिठाया |
3.जीवित आशा देकर स्वर्ग में तू गयामेरे लिए ही घर तू बनाया,मुझको ले जाने फिर से आएगा,जीवित हूँ मैं इसी आशा से,छुटाकारा दिया सब दुःखों से |