CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 735

धन्य-धन्य प्रभु यीशु

dhany dhany prabhu yeeshu

More
"हमारे परमेश्वर की स्तुति ... धन्यवाद युगानुयुग रहे |" आमीन | प्रकाशित 7:12
धन्य-धन्य प्रभु यीशु स्तुति तेरी हो,सृजनहार, पालनहार, तारणहार तू है ||
1.प्रेम जो प्रभु सनातन का है,अनुग्रह सच्चाई तेरी अनमोल भी है,तू ही दयालु और करुणामय है |
2.अपने हो क्गून से पापों की क्षमा की,अपने ही नाम से उद्धार हमें दी,महिमा हो प्रभु तेरे नाम की सदा |
3.सबसे महान प्रभु यीशु तू है,सबका प्रधान प्रभु तू ही तो है,राजाओं का राजा प्रभुओं का प्रभु है |
4.राज्य प्रभु तेरा सदा काल का है,सिंहासन प्रभु तेरा युगानुयुग तक है,प्रभुता प्रभु तेरी सनातन की है |
5.यीशु प्रभु तू फिर आनेवाला है,अपने लोगों को तू ले जाने वाला है,हल्लेलूयाह, गाते हुए बाट जोहते हैं |

Back to Siyon Ke Geet