CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 736

जीऊँगा मैं प्रभु तेरे लिए

jeeoonga main prabhu tere lie

More
"जो जीवित है, वे आगे अपने लिए न जीये |" २ कुरिन्थियों 5:14
जीऊँगा मैं प्रभु तेरे लिए,ना जीऊँगा मैं अब अपने लिए ||
1.संसार का लालच सब मैं छोडूँगा,शैतान की युक्तियों को तोडूँगा,चलूँगा पीछे तेरे जी भर के जीऊँगा तेरे लिए |
2.चाहे बैरी सब संसार बने,चाहे ये जीवन मुझ पर भार बने,चलूँगा पीछे तेरे जी भर के जीऊँगा तेरे लिए |
3.चाहे संकट ने मुझे घेरा हो,चाहे चारों ओर सख्त अँधेरा हो,चलूँगा मैं पीछे तेरे जी भर के जीऊँगा तेरे लिए |
4.चाहे अग्नि में मुझे जलना हो,चाहे काँटों पे मुझे चलना हो,चलूँगा मैं पीछे तेरे जी भर के जीऊँगा तेरे लिए |

Back to Siyon Ke Geet