लैव्य व्यवस्था 25:813
देखो दिन वह आया प्रभु पास चले,जागने का साल यह है, यीशु से मिले |
1.नरसिंगे का शब्द सब सुनो यहोवा का है,चलो चलो दौड़ो दौड़ो शीघ्र पहुँचना है,पिता प्रेम से राह देखता है उससे हम मिले |
2.प्रायश्चित का साल यह है गुलाम छूट जाए,कैदी और करजदार जो है आजाद ही जाएँ,भटके हुए दूर जो थे घर वापस चलें |
3.बीते साल कैसे बीता क्या वह याद है ?कैसे आत्मिक जागृति आई लोग उद्धार पाएँ ?वचन के प्रकाश के द्वारा बन्धन से निकलें |
4.मसीह उनको घर में लाया वही मालिक है,वचन, संगत, मेज और प्रार्थना में बने रहे,उद्धार पाते थे जो रोज रोज मंडली में --- |
5.आज हमारी हालत क्या है क्या हम जानते है ?आत्मिक जीवन में हम बढ़कर कहाँ पहुँचे है,निर्णय करने प्रभु के पास आओ हम चलें |
6.पश्चाताप के अनुभव में आते तेरे पास,मान लेते सब भूलों को क्षमा है तुझ पास,प्रेम से हमें क्षमा दे लगा तू गले |