CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 744

मैं घटता जाऊँ यीशु

main ghatata jaoon yeeshu

John 3:30

More
यूहन्ना John 3:30
मैं घटता जाऊँ यीशु तू बढ़ता जाये,मैं मिटता जाऊँ प्रभु तू दिखाई दे |
यह मेरी प्रार्थना -- -- -- -- -- -- -- --
1.मैं मसीह के साथ जरूर क्रूस पर अब चदूँ,स्वार्थी जीवन को प्रभु पूरा अन्त करूँ,मसीह का मन मुझमें और स्वभाव भी हो,स्वर्गीय जीवन उसका मुझ में बढ़ता जाए | यह मेरी प्रार्थना ...
2.आदम का पाप मुझ में अभी भी जो रहता है,पीशु का लोहू ही केवल नाश उसको करता है,कोई बाधा न रहे अब जीवन को बढ़ने में,मसीह का जीवन मुझमें अब बढ़ता जाए |
3.पुराना मनुष्य मेरा वह क्रूस पर चढ़ जाए,सम्पूर्ण रीति से उसका प्रभाव मिट जाए,सब बातों में आगे वह आना ही चाहता है,प्रभु यीशु अब मुझ में रोज बढ़ता जाए |
4.कामना और लालसा अब क्रूस पर चढ़ जाए,यीशु को बढ़ने के लिए स्थान पूरा मिल जाए,शारीरिकता की मृत्यु हो आत्मिकता दिखाई दे,आत्मिकता में जीवन प्रभु का बढ़ जाए |
5.संसार मेरे लेखे अब क्रूस पर चढ़ जाए,मैं संसार के लिए भी अब अन्त हो जाए,संसार नहीं, मसीह में बढ़ जाए,सांसारिक जो कुछ है, मसीह में छिप जाए |
6.यह पार्थिव जीवन मेरा मिटता घटता जाये,मसीह के तेजोसी रूप में रोज बदलता जाये,एक दीन मसीह का रूप मुझ में संपूर्ण दिखे,अंश अंश करके उसकी समानता में जाए |

Back to Siyon Ke Geet