"मैं शीघ्र आने वाला हूँ |" प्रकाशित 22:20
यीशु फिर से आ रहा है,अपने लोगों को स्वर्ग ले जाने,यीशु शीघ्र आ रहा है |
1.यीशु ने चेलों से कहा भी था,आऊँगा फिर से जरूर,यीशु के साथ जो चले - संसार से अलग जो रहे,जागते जो जीते - विश्वासयोग्य रहते,उनको लेने आयेंगे |
2.मेरे लिए जगह तैयार करके,आयेगा एक दिन जरूर,प्रिय यीशु से मिलने को - तैयार हम होते हुए,आओ हम मिलकर - आत्मा से भरकर,एकता से सेवा करें |
3.प्रतिज्ञा पूरा सब करने यीशु,आयेगा किसी दिन जरूर,अद्भुत प्रेमी यीशु को - ललकार से आते हुए,हम सब मिलेंगे - आनन्दित होंगे,प्रभु को हम पायेंगे |
4.बादल की सवारी करके यीशु,आयेगा अचानक जरूर,प्यारे प्रभु यीशु को - महिमा में आते हुए,हम सब देखेंगे - बदल जाएँगे,प्रभु के साथ रहेंगे |