"... परमेश्वर ने मुझे यीशु मसीह में ऊपर बुलाया |" फिलिप्पियों 3:14
प्रभुजी निशाने की ओर मैं दौड़ा चला जा रहा हूँऊँची बुलाहट के योग्य प्रतिफल पाने ज रहा हूँ ||
1.जो जो बातें मेरे लाभ की, उन्हीं को मसीह के कारणकूड़ा समझकर मैं आगे, बढ़ता चला जा रहा हूँ |
2.मसीह को प्राप्त करूँ, मृत्युन्जय की सामर्थ के द्वारा,दुखों में सहभागी होकर, उसकी समानता में आऊँ |
3.प्रभु मसीह की पहचान की, उत्तमता के कारण,सबको अब हानि समझकर, आगे बढ़ता जा रहा हूँ |
4.पिछली बातों को अब भूलकर, आगे बातों की ओर अबदौड़ा चला जा रहा हूँ, ताकि वह इनाम को पाऊँ |