CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 76

हे यहोवा तू मेरा शरणस्थान

he yahova too mera sharanasthaan

More
(भजन 91)
हे यहोवा तू मेरा शरणस्थान ठहरा है;परम प्रधान को अपना धाम तू ने जो माना है ।।
1.इसलिए कोई विपत्ति भी तुझ पर न पडेगी;और कोई पीड़ा डेरे के निकट न आएगी ।
2.क्योंकि वह तेरे निमित्त आज्ञा देगा दुतों को,कि तेरे सारे मार्गो में वे तेरे रक्षक हों ।
3.वे तुझ को हाथों हाथ उठा ही लेवेंगे,ऐसा न हो की पावों को पत्थर से ठेस लगे ।
4.तू सिंह और नाग को बिलकुल ही कुचल डालेगा,जवान सिंह और अजगर को तू ही लताडेगा ।
5.उस ने जो मुझ से स्नेह किया उसे छुडाऊँगा,मेरे नाम को जान लेने से ऊँचे बैठाऊँगा ।
6.जब वह मुझ को पुकारे तब मैं उन की सुनूँगा,संकट से रक्षा करके महिमा बढ़ाऊँगा ।
7.मैं उसको लम्बी आयु से भी तृप्त करूँगा,और अपने किए उद्धार का दर्शन दिलाऊँगा ।

Back to Siyon Ke Geet