CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 86

हे प्रभु तू ही तो धन्य है

he prabhu too hee to dhany hai

More
‘‘उस ने हमें मसीह में स्वर्गीय स्थानों में सब प्रकार की आशीष दी है ।’’ (इफिसियों 1:3)
हे प्रभु तू ही तो धन्य है,सृष्टि तेरी मगन और उल्लास, गुण तेरा वह गाती है;आनन्द से भरपूर है, योजना तेरी अद्भुत है ।।
1.प्रसंशा होवे प्रभु यीशु की,उसी में पिता सब कुछ करता है;स्वर्गीय स्थानों में और सब प्रकार से,मसीह में हम सब को आशीष दी है ।
2.जगत की उत्पत्ति से पहिले ही,चुन लिया हम को वह मसीह में भी;ताकि पवित्र और निर्दोष हम बनें,मसीह में ये आशीष हम को दी है ।
3.अपनी इच्छा के संकल्प के द्वारा,लेपालक पुत्र हो यह ठहराया;एक दिन अधिकार सब हम को वह देगा,यही आशीष हम को मसीह में है ।
4.महिमित अनुग्रह की अब स्तुति हो,जिससे उसने ग्रहण किया हमको;अपने लोहू से वह हम को छुड़ाया,क्षमा की यह आशीष मसीह में है ।
5.अपनी इच्छा का भेद वह बताया,और उसी मत से वह सब कुछ किया;समय की पूर्णता में एकत्र किया,मीरास हम बने यह आशीष दी है ।

Back to Siyon Ke Geet