‘‘सच्चे भक्त पिता का भजन आत्मा और सच्चाई से करेंगे ।’’(यूहन्ना 4:23)
आओ हम भजेगें प्यारें यीशु को,आत्मा सच्चाई से प्रेमी पिता को, परमेश्वर को ।।
1.पापों की माफी उसने दी हम को,छुटकारा लोहू से दिया हम को;जय-जयकार, जय-जयकार, उसकी सदा हो ।
2.आँखे उसने खोली देखें यीशु को,और हम ने देखा उस आत्मिक भवन को;अद्भुत है, अद्भुत है, सदा प्रभु जो ।
3.वारिस हम बनें हैं मीरास पाने को,सदा राज्य करेंगे आदर पाने को;होशाना, होशाना, जयवन्त राजा को ।
4.जयवन्त हमें किया जग को जीतने को,क्रूस की शक्ति द्वारा सम्भाला हम को,स्तुति हो, स्तुति हो, मुक्तिदाता को ।
5.मण्डली बाट जोहती है, प्रभु से मिलने को,सदा साथ रहेंगे पायेंगे उस को;वन्दना, वन्दना, सृष्टिकर्ता को ।