CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 103

आओ करें साष्टांग प्रणाम

aao karen saashtaang pranaam

More
‘‘यहोवा सभों से महान है ।’’ (निर्गमन 18:11)
आओ करें साष्टांग प्रणाम,आत्मा और सच्चाई से प्रभु यीशु को;आऽऽ आऽऽ आऽऽ आओं करें, साष्टांग प्रणाम ।।
1.मूसा से वह श्रेष्ठ है... अनुग्रह उस से मिलता है;(2)झूठी उपासना से घिन है... भजो प्रेम से भक्तों उसे । आ- आ- आ
2.हारुन से वह श्रेष्ठ है... वह स्वर्गीय याजक हमारा है;पूर्ण पवित्रता वह है... भजो सीधे मन से उसे ।
3.मन्दिर से वह श्रेष्ठ है... मन्दिर में उस की महिमा है;मन्दिर हम को बनाया है... भजो पवित्रता से उसे ।
4.योना से वह श्रेष्ठ है... पापी का ढूंढ़नेवाला है;पापों को उस ने उठाया है... भजो पूरे दिल से उसे ।
5.सुलेमान से श्रेष्ठ है... सर्वज्ञान की परिपूर्णता हैं;अन्तर-वास वह करता है... भजो खराई से उसे ।
6.राजाओं से श्रेष्ठ है... स्वर्ग जग में उसकी महिमा है;शक्तिमान परमेश्वर है... भजो नित्यानित्य उसे ।
7.सभों से वह श्रेष्ठ है... सभों को सम्भाले रहता है;हल्लेलूयाह के योग्य वह है... भजो सारे बल से उसे ।

Back to Siyon Ke Geet