CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 107

हे प्रभु तेरा अनुग्रह है

he prabhu tera anugrah hai

More
‘‘अनुग्रह के धन के अनुसार ।’’ (इफिसियों 1:7)
हे प्रभु तेरा अनुग्रह है... बड़े धन से यह हुआ है ।।
1.अनुग्रह से ही पापों की माफी, यीशु में हम को मिली है;और छुटकारा अपराधों से, लोहू के द्वारा हुआ है ।
2.अनुग्रह ही से उद्धार जो हुआ, मनुष्य की ओर से नहीं है;न कर्मो से, घमण्ड न करें, यीशु प्रभु का दान यह है ।
3.अनुग्रह ही से हम को बुलाया, यह पवित्र बुलावा है;सनातन मनसा के द्वारा से, हम पर प्रगट हुआ है ।
4.अनुग्रह ही से धर्मी ठहराया, योग्य हम बिलकुल थे नहीं;सेंतमेंत हम को प्राप्त हुआ है, प्रायश्चित से ठहराया है ।
5.अनुग्रह हम पर प्रकाश हुआ है, सब कुछ हम को सिखाता है;ताकि बचें हम अभिलाषा से, भक्ति से हम सब जीते हैं ।
6.अनुग्रह ही से बलवन्त हम बने, युद्ध हमारे सामने है;और प्रभु में ही हम सभों को, अन्त तक बढ़ते जाना है ।
7.अनुग्रह ही से समीप आ गए, और हम उस में रहते है;महिमा की आशा परमेश्वर में, स्तुति के गीत हम गाते है

Back to Siyon Ke Geet