CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 11

धन्य है वह जिसके क्षमा हुए

dhany hai vah jisake kshama hue

More
(भजन 32)
धन्य है वह जिसके क्षमा हुए अपराध, और ढांपे गये जिसके है सारे पाप ।।(2)
1.है धन्य क्या ही जिस के पाप का हिसाब, यहोवा न लेता, न कपट जिस के पास ।(2)... धन्य
2.जब मैं चूप रहा, तब सारे दिवस भर; कहरते मेरी हड्डियाँ पिघल गयी ।
3.रात दिन तेरे हाथ के नीचे दबा था, तरावट धूपकाल की झुराँहट बन गयी ।
4.तेरे पास किया मैं ने पाप का स्वीकार, छिपाए नहीं भी अधर्म के काम ।
5.दूर तू ने किये मेरे सारे अपराध, क्षमा कर दिये तू ने मेरे सब पाप ।
6.इस कारण हर भक्त जब खुल जाए उसका पाप, ढूँढेगा तुझे जब तू मिल सकता आप ।
7.निश्चय जल की बाढ़ बड़ी जब आ जाए, वह भक्तों के पास कभी भी न पहुँचे ।
8.तू मेरे लिए है छिपने का स्थान, संकट में बचाता तू ही मेरी जान ।
9.चारों ओर छुटकारे के संगीतों से, तू ही मेरी जान को है घेरे हुए ।

Back to Siyon Ke Geet