CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 12

सदा प्रभु को धन्य कहूँ मैं

sada prabhu ko dhany kahoon main

More
(भजन 34:1-8)
सदा प्रभु को धन्य कहूँ मैं, उसकी स्तुति निरन्तर करूँ मैं ।(2)
1.अपने प्रभु पर घमण्ड करूँगा;(2) नम्र जन यह सुन आनन्दित होंगे ।(2)... सदा
2.आओ मिलकर बड़ाई तुम करो, उसके नाम की सदा जय मनाओ ।
3.मैं ने जब की यहोवा से बिनती, सुनकर उसने मुझे दी भी शान्ति ।
4.देखा जितनों ने उस की तरफ भी, चेहरे उनके प्रकाशित हुए भी ।
5.मैं ने प्रभु की दी जब दुहाई, उसने दुःखों से दी तब रिहाई ।
6.उसके सन्तों को दूत है बचाता, छावनी चारों तरफ है लगाता ।
7.परखो यहोवा कैसा भला है, धन्य है जो शरण उसकी आए ।

Back to Siyon Ke Geet