CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 128

बोलो जय जय, बोलो जय जय

bolo jay jay, bolo jay jay

More
‘‘पवित्र लोगों में उसकी मीरास की महिमा का धन कैसा है ।’’ (इफिसियों 1:18)
बोलो जय जय, बोलो जय जय, प्रभु यीशु की जय;महान ईश्वर, विश्वविधाता, तारणहारा है ।।
1.आदि और अन्त, अल्फा ओमिगा, परमेश्वर अब है;था वही जो, आनेवाला है, शक्तिमान वह है ।
2.यीशु प्रभु में हमें बुलाया, और वह चुन लिया;प्रेम से हमें पवित्र किया, निर्दोष भी किया है ।
3.यीशु में तू ने लोहू के द्वारा, छुटकारा दिया है;हमें तू धोया माफी भी दे दी, अनुग्रह किया है ।
4.प्रभु यीशु ने दण्ड को हटाया, भय अब नहीं है;पाप, व्यवस्था, मृत्यु के बल से, स्वतंत्र किया है ।
5.मसीह में तू ने नया बनाया, पिता को जान गए;उसी में हमें ग्रहण भी किया, कैसा अद्भुत है ।
6.उसी में आत्मा की छाप लगी है, मीरास का बयाना है;मन की आँखे ज्योतिर्मय हुई, अद्भुत आशा है ।
7.प्रभु मसीह में मीरास हम बनें, अविनाशी जो है;संतो में उस मीरास की महिमा, धन जो बड़ा है ।

Back to Siyon Ke Geet