CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 132

प्रभु यीशु तू ही, महिमा

prabhu yeeshu too hee, mahima

More
‘‘यहोवा का तेज निवासस्थान में भर गया ।’’(निर्गमन 40:34)
प्रभु यीशु तू ही, महिमा स्वरुपी, पूजनीय है ।।
1.कलीसिया में तू, फिरता रहता है,(2)... सब का आधार तू ही है;(2)पवित्र सभा का, प्रधान तू है,(2)... आदर के योग्य, तू ही है ।(2) -है
2.तेरी आज्ञा से, भक्त मूसा ने,... निवासस्थान निर्माण किया;महिमा से अपनी, तू भर दिया,... महिमा निवासी, तू ही है ।-है
3.रुपान्तर तेरा, स्वरुप सुरज सा,... पुष्प है जैसे खिलता;हृदय खोला, तू शिष्यो का,... प्रकाश प्रभु, तू ही है । -है
4.इच्छा ईश्वर की, तूने पूरी की,... अन्त तक तू अटल रहा;धैर्य धर प्रभु, प्राण तू दिया,... महिमा पिता की किया है । -है
5.मिट्टी-समान हम जो, मुक्ति दी हम को,... महिमित स्वरुप जो तेरा;हम में तूने निर्माण किया,... महिमा प्रभु तू पाया है । -है
6.आराधना और स्तुति, प्रेम से हम करते,... आभारी हम हैं तेरे;आत्मा, प्राण, देह अर्पण करते,... है प्रभु हम खुद, तेरे हैं । -है,

Back to Siyon Ke Geet