CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 133

अनोखा है तू मसीहा

anokha hai too maseeha

More
‘‘... कि सब बातों में वही प्रधान ठहरे ।’’ (कुलुस्सियों 1:18)
अनोखा है तू मसीहा, अद्वितीय ईश्वर तू है;अल्फा और ओमेगा, तू ही प्रभु है ।।
1.जन्म तेरा अनोखा है, विश्व में आनन्द लाया है;ढ़ाढस देकर हम को, निर्भय तू ही किया है ।
2.जीवते वचन जो तेरे है, जीवन से भरपूर वे हैं;परम पवित्र यीशु, जग का तू आदर्श है ।
3.तू ही महान परमेश्वर है, मृत्यु पर जय पाया है;शैतान को हरा कर, धर्मी हम को किया है ।
4.पाप और श्राप हटाया है, स्वर्गीय मार्ग दिखाया है;शक्तिमान परमेश्वर, स्तुति तुझ को देते है ।
5.सारे जगत में हे ईश्वर, प्रेम तेरा ही सनातन है;समझ से बाहर वह है, महान तेरा प्रेम है ।
6.कलीसिया का सिर तू ही है, अंग हम सब को किया है;भरपूरी सब तुझ में, महिमित ईश्वर तू है ।

Back to Siyon Ke Geet