CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 140

प्रेमी विश्वासयोग्य परमेश्वर पिता

premee vishvaasayogy parameshvar pita

More
‘‘परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपनाएकलौता पुत्र दे दिया ।’’ (यूहन्ना 3:16)
प्रेमी विश्वासयोग्य परमेश्वर पिता, दिया अपने पुत्र को;क्रूस पर बलि हो, लोहू बहाए, पाप हमारा धोने को ।।
1.बलिदान पूर्ण प्रेम ईश्वर का, भेजा अपने पुत्र यीशु को;इसलिए जग से प्रेम करता अधिक, कारण उसकी सृष्टि जो ।
2.सनातन प्रेम से प्रेम जो किया, प्रमाण दिया क्रूस पर प्राण देके;लोहू बहाया और प्रायश्चित किया, पाप संसार का धोने को ।
3.प्रेम में छिपी जो विश्वासयोग्यता, प्र्रगट की तुच्छ पापी जन पर;पाप स्वीकार कर के निकट जब आते, क्षमा देता उन सब को ।
4.जीवन तू बदला, पुत्र बनाया, अनन्त जीवन हम सब को दिया;तेरा महान प्रेम जो हमने चखा, मीरास के योग्य हम हों ।
5.स्तुति करते हैं महान प्रभु की, आत्मा प्राण और शरीर देकर;हल्लेलूयाह स्तुति हो प्रभु की, युगानुयुग स्तुति हो ।

Back to Siyon Ke Geet