CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 142

वन्दना करो, प्रभु यीशु की

vandana karo, prabhu yeeshu kee

More
‘‘हे हमारे प्रभु, और परमेश्वर तू ही महिमा,और आदर, और सामर्थ के योग्य है ।’’ (प्रकाशित 4:11)
वन्दना करो, प्रभु यीशु की,(2) जय जयकार करो ।।(2)
1.मेरे जीवन में सब से प्रधान है,मेरा मालिक, राजा वही है, युग-युग महिमा प्रभु ही की है;गाता रहूँगा, भजता रहूँगा, जय के नारे मारो ।...वन्दना
2.मेरा आदर्श और गौरव वही है,उसकी प्रभुता जो सब के ऊपर है, नाम उसका अद्भुत अनुपम है;गाता रहूँगा, भजता रहूँगा, जय के नारे मारो ।
3.यहोवा महान और स्तुति के योग्य है,सन्तों की भक्ति और पवित्रता है, महा प्रतापी वह भय योग्य है;गाता रहूँगा, भजता रहूँगा, जय के नारे मारो ।
4.बुद्धि और सामर्थ, ज्ञान प्रभु ही है;उसकी सच्चाई आकाश से ऊँची है,सेनाओ का यहोवा जो संग-संग है;गाता रहूँगा, भजता रहूँगा, जय के नारे मारो ।

Back to Siyon Ke Geet