‘‘वे सब यीशु के नाम पर घुटनें टेकेें ।’’ (फिलिप्पियों 2:10)
यीशु जी तेरे महान नाम की बड़ाई,गाते गाते हृदय उमण्ड रहे है;प्रेम से जब तेरे चरणों को ढूंढ़ते,उतना प्रेम अधिक बढ़ता जाता है ।।
1.स्वर्ग और पृथ्वी गाएँ वह महान नाम,प्रेम, सत्य, न बदलनेवाला तेरा महान नाम;कष्टों से छुड़ानेवाला वह महान नाम,सन्त जिसकी सदा बड़ाई करें वह महान नाम ।
2.बुराई को सब हटानेवाला वही महान नाम,ढूंढनेवालों के लिए चंगाई जैसा महान नाम;सब भलाईयाँ देनेवाला तेरा महान नाम,इस पृथ्वी के लोग बड़ाई करें महान नाम ।
3.विरोधी को भगाने वाला तेरा महान नाम,हमें प्रेम से ग्रहण करने वाला तेरा महान नाम;पवित्र लोग जिसकी बडाई करते महान नाम,सब सन्तों को स्वर्ग ले जानेवाला महान नाम ।