‘‘सो तुम्हारे लिये जो विश्वास करते हो,वह तो बहुमूल्य है ।’’(1 पतरस 2:7)
गाओ, मधुर मधुर यीशु नाम ।।
1.स्वर्ग छोड़कर जग में वह आया... पापिन कारण लोहू बहाया;(2)जी उठकर उस ने सब को हराया...(2) पूरा किया सब काम ।
2.उसने हमारे दुःखों को मिटाया... रोगिन शोकिन चंगा भी किया;दर्द भरे दिल को उसने भी छुआ... किया एक अद्भुत काम ।
3.यीशु ने सब के अपराधों को उठाया... उनके कारण घायल भी हुआ;अधर्मी के कारण कुचला भी गया... आप को किया बलिदान ।
4.आओ प्यारो सब मिल गाएँ... दण्डवत करके खुशियाँ मनाएँ;चरणों में उसके प्रशंसा चढ़ाएँ... होके अति भयमान ।