‘‘हे छोटे झुण्ड, मत डर, क्योंकि तुम्हारे पिता को यहभाया है कि तुम्हें राज्य दें ।’’ (लूका 12:32)
गाऊँगा मैं सुबह शामयीशु नाम, ख्रिस्त नाम ।।
1.कीड़ा जैसे मानव मुझ को, प्रभु राज्य देने को;स्वर्ग से पृथ्वी पर आया, प्राण बलिदान किया ।
2.हे अयोग्य छोटे झुण्ड, मत डर प्रभु ने कहा;राज्य तुझ को दे देने को, आदरयोग्य पिता को भाया ।
3.पाप-शाप के गढे में गिर के, मैं था पूरा नाश हुआ;महान उद्धार मुझ को दिया, स्वर्ग-राज्य में ले आया ।
4.नीतिहीन था मैं प्रभु, नीतिमान मुझे ठहराया;नीति-उद्धार का वस्त्र दिया, नीति राज्य में ले आया ।
5.परमराज्य के लिए मुझ को, नाम लेकर प्रभु बुलाया;वारिस अपना मुझे बनाया, शैतान को शर्मिन्दा किया ।
6.स्वर्गदूत चकित हो देखते, परमेश्वर की अद्भुत किमया;क्या है आदमी उनके लिये, राज्य प्रभु ने तय किया ।
7.दानिय्येल, शद्रक, मेशक और अबेदेनेगो को राज्य में लाया,छोटे झुण्ड को चुन के प्रभु, राज्य में ऊँचा स्थान दिया ।
8.कैसी भी परीक्षा आये, प्रभु की स्तुति करुँगा;महिमा आदर देकर प्रभु को, हल्लेलूयाह गाऊँगा ।