‘‘तेरा महिमायुक्त नाम धन्य कहा जायेंजो सब धन्यवाद और स्तुति से परे है ।’’ (नहेमायाह 9:5)
प्रभु यीशु तेरे पावन नाम की,प्रशंसा स्तुति हो सर्वदा ।।
1.स्वर्ग और पृथ्वी पर ऊँचा तेरा नाम, प्रभावशाली है तेरा नाम;सन्तों के प्रशंसा योग्य है तेरा नाम ।
2.शैतान और पाताल को हराया यह नाम, जयवन्त हुआ है तेरा नाम;हमें विजयी बनाया है यह नाम ।
3.पापीयों के सब पाप मिटाने, दुनिया में आया है प्यारा नाम;हमें स्वर्ग में ले जाता है यह नाम ।
4.उत्तम सन्तगण प्रशंसा करते है, ऊँचे परमेश्वर का है यह नाम;सारी दुनिया में सब से महान है यह नाम ।
5.दुःख विपत्ति और परीक्षा के समय, सदा सम्भालेगा वह सच्चा नाम;सारी रुकावटें हटाता है यह नाम ।