CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 182

मनुष्य चोला धारण कर

manushy chola dhaaran kar

More
‘‘भक्ति का भेद बड़ा है अर्थात् परमेश्वर देह में प्रगट हुआ ।’’(1 तीमुथियुस 3:16)
मनुष्य चोला धारण कर,प्रभु ख्रिस्त जगत में आए ।।
1.वह दीनन के हितकारी... है प्रेम किया अति भारी;नीचे हो कारण नीचों के ।...प्रभु
2.पापिन का पाप मिटाया... भय दण्ड को आप उठाया;शैतान को दूर भगाया है ।
3.चढ क्रूस पर रक्त बहाया... पहलू में भाला खाया;सब पूरा किया जिस कारण से ।
4.फिर जी कर वह दिखलाया... है मौत को तू ने हराया;अब मुफ्त में मुक्ति मिलती है... जो ख्रिस्त जगत में लाए ।

Back to Siyon Ke Geet