CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 194

कैसा मधुर यीशु का नाम

kaisa madhur yeeshu ka naam

More
‘‘उसको वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है ।’’(फिर्लििप्प 2:9)
1.कैसा मधुर यीशु का नाम... विश्वासीयों को है;वह शोक और दुःख में है सुखधाम... सब डर भागता है ।
2.वह चंगा करता मनों को... और शान्ति का है धाम;हे मन्ना भूखी आत्मा को... और थकों का विश्राम ।
3.वह प्रिय नाम, असीम भंडार... अनुग्रह से भरपूर;हे मेरी ढाल, चट्टान, आधार... सब भय को करता दूर ।
4.यीशु तू मेरा मीत, रखवाला... प्रवक्ता, याजक है;तू राजा, स्वामी दीनदयाल... कृपालु हर समय ।
5.मन मेरा नहीं शक्तिमान... वह प्रेम में है निर्बल;जब देखूं तेरा रुप तेजवान... रहूँ मैं भक्त अटल ।
6.जब तक कि मुझ में रहे प्राण... प्रेम तेरा गाऊँगा;मरते समय भी तेरा गान... मैं करता रहूँगा ।

Back to Siyon Ke Geet