CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 196

हे महापवित्र! सर्वशक्तिमान परमेश्वर!

he mahaapavitr ! sarvashaktimaan parameshvar

More
‘‘पवित्र, पवित्र, पवित्र, प्रभु परमेश्वर सर्वशक्तिमान ।’’(प्रकाशित 4:8)
1.हे महापवित्र ! सर्वशक्तिमान परमेश्वर !प्रातःकाल आनन्द से तेरी स्तुति गाएँगे ।तू महापवित्र, ईश्वर, कृपासागर;सर्वाधिकारी, योग्य प्रशंसा के ।
2.हे महापवित्र ! सन्त सब भजन करते,तेरे सामने अपनी कीर्ति तुच्छ समझते है;करुबीम, सराफीम तेरे सामने गिरते,जो था और है और रहेगा सदैव ।
3.हे महापवित्र ! अंधकार के कारण,तेरा दर्शन पापीजन को मिलता है नहीं;केवल तू पवित्र, है अद्वेत परमेश्वर,सामर्थी, प्रेमी और दयानिधि ।
4.हे महापवित्र ! सर्वशक्तिमान परमेश्वर !सारी सृष्टि तेरे नाम का धन्यवाद करे,तू महापवित्र ईश्वर, कृपासागर;सर्वाधिकारी, योग्य प्रशंसा के ।

Back to Siyon Ke Geet