CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 206

कृपा मेरी तेरे लिये

krpa meree tere liye

More
(यूहन्ना 1:7, 1 पतरस 1:10, 1 कुरिन्थियों 15:10)
कृपा मेरी तेरे लिये काफी है कहा यीशु,कृपामय ! तेरी स्तुति करते ।।
1.पाप में थे डूबे प्रभु दोष न दिया,पापी के लिए प्राण अर्पण किया, कृपा द्वारा उद्धार हमें दिया ।
2.अनुग्रह सच्चाई जग में है आयी,अनुग्रहमय प्रभु यीशु द्वारा ही, अनुग्रह से हमें है सम्भालता ।
3.सारे अनुग्रह का दाता है प्रभु,सिद्ध कर के हमें बलवन्त करता तू, स्थिर कर के शैतान से बचाता ।
4.सत्यात्मा बताता सर्व सत्य,सदा रहेंगे हम प्रभु यीशु के साथ, सब कुछ है तुम्हारा, सिखाता ।
5.परीक्षा कितनी भी चाहे आये दुःख भी,परीक्षा हुई थी प्रभु यीशु की भी, कृपा देकर सहायता है करता ।
6.अब न जीवित मैं प्रभु जीवित मुझ में,अब से जीऊँगा मैं प्रभु के लिए, सब कृपा आधीन मैं करता ।
7.अनुग्रह ही से हूँ मैं जो कुछ भी हूँ,अनुग्रह ही से मैं प्रचार अब करुँ, अनुग्रह है सिखाता, हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet