(भजन 36:8, 16:11; यूहन्ना 6:35)
यीशु प्रभु तेरे चहेरे को देखकर,अरमान मेरा करूँगा पूरा ।।
1.तू ही है मेरी जीवन की रोटी, जो तेरे पास आते, मुड़ के न जाएँगे;भूखे न होंगे कभी, प्रभु तू आदर्श मेरा ।
2.तेरे मन्दिर की भरपूरी से, और तेरे भवन के चिकने भोजन से;जीवन जल तू है, और तृप्ति है तू मेरी ।
3.तू ही मेरा है जीवन का मार्ग, तेरी उपस्थिति में पूरा आनन्द;इसलिए करूँगा मैं बहुत ही आदर तेरा ।
4.अभिलाषी जीव को संतुष्ट तू करता,भूखा जो मैं अपनी आत्मा में, उत्तम से उत्तम पदार्थ तू है मेरा ।
5.मैंने ये बातें कहीं है तुम से, मुझ में बने रहो, कहा यीशु ने;पूरा हो जाए तुम में आनन्द अब मेरा ।
6.सारे जीवन भर रहूँगा में मैं, घर है यहोवा का मेरा आदर्श-स्थान;हल्लेलूयाह गीत गाऊँगा प्रभु तेरा ।