‘‘यहोवा मेरे लिए सब कुछ पूरा करेगा...।’’ (भजन 138:8)
मेरे लिए प्यारा यीशु सब कुछ किया है,डर मेरा इस दुनिया से हटा दिया है;मेरे लिए क्रूस पर सब कुछ किया इसलिए,सदा -- उद्धार का कटोरा लेकर स्तुति करुँ मैं ।
1.अकाल में भी एलियाह का पोषण किया है,अकाल के बाद एलियाह को आशीष दिया है;अकाल जाने तक उसी विधवा के घर में,कभी -- तेल की या आटे की न घटी हुई है ।
2.आकाश के सब पक्षियों को ध्यान से देखो,बोंते हैं न जोतते हैं वे, न चिन्ता उनको;पोषण उनका परमेश्वर ही करता है निश्चय,हमें -- अद्भुत रीति से सम्भालेगा प्रतिदिन निश्चय ।
3.क्या पहिनेंगे चिन्ता इस की जरा न करों,जंगल में के सोसनों को जरा निहारो;जंगल के पुष्पों को प्रभु शोभित करता है,वही -- महिमा के वस्त्र हम को निश्चित देता है ।
4.आनेवाले कल की चिन्ता कभी न करो,प्रभु यीशु साथ है सदा, कभी न डरो;कल की चिन्ता कल का दिन ही आप कर लेगा,जग में --आज का दुःख आज के लिए ही काफी है ।
5.प्रभु यीशु ने जंगल में आशीषें दी है,पाँच हजार लोगों को वह भोजन दिया है;प्रति आवश्यकता प्रभु पूरी करता है,हम से -- प्रेम करके अपने आप को अर्पण किया है।