CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 228

प्रभु यीशु में आनन्द

prabhu yeeshu mein aanand

More
‘‘दाऊद सब कुछ वापस लौटा लाया ।’’(1 शमूएल 30:19)
1.प्रभु यीशु में आनन्द हम करते हैं,सब कुछ उसके नाम से वापस पाते है;जो कुछ आदम ने अदन में खोया था, हम को यीशु में मिल गया ।घटी हानि हमें जो हुई थी, प्रभु यीशु में वह हम ने पाई;गातें रहेंगे आनन्दित होकर, हल्लेलूयाह, सारे जीवन भर ।।
2.दाऊद के समान सब हम ने खोया था,दुःखित होकर हम ने रोदन किया था;प्रार्थना में जब हम ने उसे खोजा, फिर से यीशु में पा लिया ।
3.इस से पूर्व प्रभु से एकता नहीं थी,जीवन में हमारे कंगाली थी;अपने आपको जब हमने किया खाली, फिर से सब भरपूरी पा ली ।
4.प्रथम प्रेम प्रभु के लिए नहीं था,मैं संसार के प्रेम में जकड़ा हुआ था;साहस, प्रेम और सामर्थ सब जो खोया था, प्रभु यीशु में पा लिया ।
5.एक समय पापों में मरा हुआ था,जीवन अपना मैंने खोया हुआ था;मैं पिता के घर से भटका हुआ था, यीशु में वापस आ गया ।
6.आशा रहित पहले प्रभु से मैं था,मैं नरक की ओर भी जा रहा था;प्रभु यीशु को जब मैंने अपनाया, आनन्द पूर्वक प्रायश्चित पाया ।
7.पापों के द्वारा जो हानि हुई थी,प्रभु यीशु में वह हम ने पाई;पाप की गठरी भारी जो हमारी थी, प्रभु यीशु ने उठाई ।

Back to Siyon Ke Geet