CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 230

आओ प्यारो शरण मसीह की

aao pyaaro sharan maseeh kee

More
‘‘यह परमेश्वर सदा सर्वदा हमारा परमेश्वर है ।’’ (भजन 48:14)
आओ प्यारो शरण मसीह की,(2)वही हमारा परमेश्वर है ।।(2)
1.वही सब का सृजनहारा... पालनहारा, तारणहारा;स्वर्ग, भूलोक, पाताल के प्रभु... वही हमारा परमेश्वर है ।
2.आत्मा, प्रेम, दया, पवित्र... शक्ति, जीवन, ज्योति, शान्ति;और भी गुण, महिमा दिखलाते... वही हमारा परमेश्वर है ।
3.स्वर्ग में महिमा इच्छा पूर्ण... होवे इस भूलोक के अन्दर;सीस नवाएँ, जय ललकारें... वही हमारा परमेश्वर है ।
4.दीन के बन्धु, हीन के सिंधु... हर के प्रभु, लाचार के प्रेमी;महिमा, शान्ति, बुद्धि से बाहर... वही हमारा परमेश्वर है ।

Back to Siyon Ke Geet