‘‘मैं यहोवा की सारी करुणा के विषय सदा गाता रहूँगा ।’’ (भजन 89:1)
स्तुति, प्रशंसा करें, प्रभु यीशु की, आज तक है सम्भाला हमें ।।
1.बीतें दिनों में हमें सम्भाला, बहुतायत से सब कुछ दिया;अपने जनों को इकट्ठा किया, साथ मिलकर गायेंगे हम ।
2.शुभ समाचार प्रजा को दिया, पृथ्वी पर शत्रु का काम रोका;वचन जो माना, अलग किया, साथ मिलकर गायेंगे हम ।
3.कलीसिया सन्तों की बनाया, सत्य का मर्म है सिखाया;सच्ची गवाही स्थापित किया, साथ मिलकर गायेंगे हम ।
4.बहुतेरे सेवक है दिया, रक्षा प्रभु हमारी किया;सहकर्मी हम को है किया, साथ मिलकर गायेंगे हम ।
5.भारत देश के इस नगर को, अन्ताकिया समान बनाया;भागीदार अपना बनाया, साथ मिलकर गायेंगे हम ।
6.स्वर्गीय दर्शन हम को दिया, दीन बनाकर वश में किया;हाथ लेकर हमें चलाया, साथ मिलकर गायेंगे हम ।
7.कलीसिया का मर्म दिखाया, शीध्र शुभ वार्ता फैलाया;कई पापियों को बचाया, साथ मिलकर गायेंगे हम ।