‘‘उसने जो कुछ किया सब अच्छा किया है ।’’ (मरकुस 7:37)
तुम याद करो सब भक्तो, प्रभु ने क्या-क्या किया;मांगने से बढ़कर समझ से बाहर, सब कुछ उत्तम है किया ।।
1.यीशु हमारा शिरोमणी है, और कैसा प्रतापी;उसके हाथ से सब कुछ पाया, दया का धनी वह हुआ ।
2.आँधी तूफान को रोक दिया वह, बाधा सब जो हटाया;दुःख के समय वह साथ दिया जो, जयवन्त वही है हुआ ।
3.जीवन सोता उसने बहाया, देखो सारे जगत में;अनगिनित आत्मा प्रभु ने बचाया, धन्य-धन्य वह हुआ ।
4.प्रेरित नबी, सुवार्तिक और, पालक, शिक्षक दिया;मण्डली प्रभु की बनती गई जो, स्थिरता भी वह लाया ।
5.पक्ष में हमारे लडता रहा वह, शैतान को हराया;आज तक हमको उसने सम्भाला, काम बड़ा है किया ।
6.जब तक जीवन है हमारा, जीएँ प्रभु के लिए,आओ करें अर्पण अपने को, यही आज्ञा वह दिया ।
7.चलते हैं राहों में उसकी, वही निशान है हमारा;थोडा समय अब बाकी रहा है, मिलने प्रभु से दिन आया ।