CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 245

यीशु सुलीवाला है

yeeshu suleevaala hai

More
‘‘परमेश्वर का पुत्र,... उसकी महिमा का प्रकाश ।’’(इब्रानियों 1:3)
यीशु सुलीवाला है, सोने मुखडेवाला है,नुरी चोगेवाला है, यीशु सुलीवाला है ।।
1.मरियम पास फिरिश्ता आया, आ के उसने सलाम किया,सिर मरियम ने झुका दिया ।...यीशु सुलीवाला
2.मरियम देख फिरिश्ता डर गई, क्षण में अनुग्रह से भर गई,पवित्रात्मा पा लिया ।
3.बैतलहेम में आया तू, चरणी में था सोया तू,यीशु नाम रखा लिया ।
4.दुनिया में था आया तू, आके ज्योति लाया तू,मेरा दीप जला दिया ।
5.पाँच रोटी दो मछली ले के, उन पर तू ने आशीष चाह के,पाँच हजार खिला दिया ।
6.लाजर था जो कबर में मुर्दा, कबर पे उस की जाके तू रोया,दे आवाज जिला दिया ।
7.द्वार तेरे पे आया जो, मुड खाली न गया वह,जो मांगा सो पा लिया ।

Back to Siyon Ke Geet