‘‘याकुब में से एक तारा उदय होगा ।’’(गिनती 24:17)
चरनी में चमका चमकीला सितारा,यीशु जब पैदा हुआ ।सब से गरीब जो चरनी में सोता,बालक मरियम का बच्चा आज पैदा हुआ ।
1.कहा जिब्राईलने ख्वाब में, ‘‘ऐ युसुफ,मरियम को ला अपने घर में;बच्चे का नाम तू यीशु रखना, देगा वही नजात ।’’(2)
2.बोले फिरिश्ते चौपानों से उस रात,एक पैगाम आसमान से लाए;‘‘बेतलहम में आया मुंजी, जाओ देखने को ।’’
3.मरियम की गोद में था छोटा यीशु,सिजदा करने आया मजूसी;साथ में अपने लाए डिब्बे, सोना, मुर, लोबान ।
4.जैसे कहा था यशायाह नबी ने,नवें बाब की छट्ठी आयत में;‘‘है मसीह प्रभु सामर्थी, राजा सुलह का ।’’
5.आओ बच्चों, खुशी मनाएँ;यीशुजी से मिलने जाएँ,उस को पूजे जो है राजा, सारी दुनियाँ का ।