CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 252

जीवन पथ की ज्योति तू

jeevan path kee jyoti too

More
‘‘और वह अपना क्रूस उठाए हुए उस स्थान तक बाहर गया ।’’(यूहन्ना 19:17)
जीवन पथ की ज्योति तू क्रूसधारी यीशु,मह महिमा से तू भरपूर क्रूसधारी यीशु ।।
1.तू देहधारी हुआ है, अपना प्रेम दिखाया है;दीनों को उठाया है, क्रूसधारी यीशु ।(2)
2.जीवन मार्ग तू ही है, और सत्य कहाया है;अनन्त जीवन का दाता तू, पुनरुत्थान तू ही है ।
3.तू हुआ है बलिदान, देके क्रूस पर अपनी जान;अनमोल रक्त से धोया है, क्रूसधारी यीशु ।
4.हम अयोग्य और लाचार, आये सब है तेरे द्वार;महिमा हमसे तेरी हो, क्रूसधारी यीशु ।
5.कलवरी पथ के यात्री हम, गाते जय-जय तेरी हम;तेरी हम्दसिताईश हो, क्रूसधारी यीशु ।

Back to Siyon Ke Geet