CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 255

ऊपर सूली के

oopar soolee ke

More
‘‘वह ऊँचे पर चढ़ा, और बन्धुवाई को बान्ध ले गया,और मनुष्यों को दान दिये ।’’ (इफिसियों 4:8)
ऊपर सूली के, ऊपर सूली के, मसीहा जान देता;कैदी पापों के हैं, देखो यीशु खोलता ।।
1.देखो पापियों(2) -- ने ठट्ठों में उड़ाया भी,कोड़े मारे और सलीब पर चढ़ाया भी;दुःख सहता(2) -- तौभी वह मुँह न खोलता ।कैदी(2)
2.ताज काँटो का -- बना के सिर पर रखा भी,मुँह पर थूंक के सिरका उसे चुसाया भी;बिन्ती करता -- बैरियों को क्षमा करता ।
3.ईश्वर आत्मा -- सलीब पर प्रगट हुआ भी,सूरज छिप गया अन्धेरा देखो छाया भी;आकाश हिल गया -- और देखो पृथ्वी कांपी भी ।
4.कफन बान्ध के -- फिर यीशु को दफनाया भी,दिन तीसरे कब्र से प्रभु निकला भी;बन्धन मौत के -- है देखो यीशु खोलता ।
5.मुझ पापों और -- गुनाहों से छुड़ाया भी,दया, अनुग्रह और प्रेम से बचाया भी;हृदय धोके -- मुझे अपना बनाया भी ।

Back to Siyon Ke Geet