CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 274

प्रभु यीशु शैतान के बल को

prabhu yeeshu shaitaan ke bal ko

More
‘‘मृत्यु के द्वारा शैतान को निकम्मा कर दे ।’’(इब्रानियों 2:14)
प्रभु यीशु शैतान के बल को जीत लिया है,हम सब मिलकर विजय के गीत खूब गायेंगे ।।
1.दाऊद के वंश का मूल तू ही है, यहुदा के गोत्र का सिंह भी तू है;पुस्तक को खोेलने के लिये तू, जयवन्त हुआ, स्तुति हम करेंगे ।
2.हमको विजय देता सब दुःखों से, अपने राज्य में लाया बड़े प्यार से;महान विजय लाया देने, प्रभु हमारा जय, हर्ष करेंगे ।
3.हम से बहुत प्यार किया है, सन्तान की नाई हम जय पाये हैं;हर बातों में जय दी हमें, सर्व शक्तिमान तेरी जय गायेंगे ।
4.मण्डली की नाई हमें प्रभुजी, अपने लहु से इकट्ठा किया;कलीसिया का सिर तू ही है, साष्टांग प्रणाम हम तुझ को करेंगे ।
5.आदर के योग्य तू ही हे ईश्वर, महिमित राजा हमको विजय दी है;मृत्यु पर जय पाके जी उठा, ललकार के साथ जय-जयकार करेंगे ।

Back to Siyon Ke Geet