CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 283

देखो मैं एक नया काम

dekho main ek naya kaam

More
‘‘देखो मैं एक नयी बात करता हूँ ।’’(यशायाह 43:19)
देखो मैं एक नया काम अब करूँगा जरुर,(2)और निश्चय जान लोगे तुम इसको भी जरुर ।।(2)
1.जंगल में मार्ग खोलूँगा, निर्जल देश में नदियाँ भी;(2)जंगल के सींचने को, बहाऊँगा उनको ।(2)
2.नदियाँ जल से होगी भरपूर, पानी उनमें होगा पूर;प्रजा तुम जो प्रभु की, अब आके पियो खूब ।
3.शतुरमुर्ग और गीदड़ भी, महिमा मेरी करेंगे;बनैले सब जन्तु भी, स्तुति करेंगे ।
4.नई सृष्टि सिरजूँगा, शान्ति अपनी मैं दूँगा;नया गीत मैं मुँह में, तुम्हारे डालूँगा ।
5.स्वर्गीय दर्शन पाओगे, मुझ को प्रभु जानोगे;आरम्भ से अधिक मैं, भलाई करूँगा ।
6.नया सब कुछ करूँगा, उस को भी मैं परखूँगा;गुप्त मन्ना, श्वेत पत्थर, और नया नाम दूँगा ।
7.भूमि पर स्वर्गीय आनन्द, आओ गाएँ मिलकर सब;उसकी है प्रतिज्ञा, सब गाएँ हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet